व्यवसायिक परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों मे अलग-अलग टेक्निकल ट्रेडो मे दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते है|
ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित ज़रूरी जानकारी|
सामान्य निर्देश:-
ऑन-लाइन आवेदन करने हेतु विवरण पुस्तिका तथा एक लिफाफे में गोपनीय कोड 31 मार्च 2014 तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों तथा जिला/क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालयों से प्राप्त किये जा सकते हैं। ऑन लाइन आवेदन बेव पोर्टल www.vppup.in पर भरने की अन्तिम तिथि 31 मार्च 2014 निर्धारित की गई है।
परीक्षा सुल्क:-
<1> सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु परीक्षा शुल्क रू0 250/-(रू0 दो सौ पचास मात्र)।
<2> अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु परीक्षा शुल्क रू0 150/-(रू0 एक सौ पचास मात्र)।
उक्त धनराशि जमा करने पर आवेदक को एक बड़े लिफाफे के अन्दर एक (गोपनीय कोड) तथा दिशा निर्देश हेतु एक विवरण पुस्तिका उपलब्ध कराई जायेगी। आवेदक विवरण पुस्तिका में दिये गये निर्देशों को भली-भांति पढ़ लें एवं तद्नुसार आनलाइन आवेदन पत्र भरें, उसे Submit करें तथा भरे आवेदन का प्रिन्टआउट राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई0टी0आई0) में रखे गये ड्राप बाक्स में डाल दें।
जब आप वेबसाइट http://www.vppup.in खोलेंगे तो उपरोक्त इमेज की तरह वेबसाइट का होमेपेज दिखाई देगा और बाई तरफ ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित सारी जानकारी के लिए लिंक दिए गये है जैसे- सामान्य निर्देश, ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के निर्देश, विवरण पत्रिका व गोपनीय कोड प्राप्त करने का स्थान आदि जानकारी ले सकते है| जिससे की आप अपना आवेदन सही से भर सके|






